Breaking News

गोरखपुर में 15 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, कॉलेज परिसर में फंदे से लटका मिला शव

Bolta Sach News
|
15-year-old teenager in Gorakhpur
बोलता सच,गोरखपुर : गोरखपुर में 15 वर्षीय किशोर ने गांव के इंटर कॉलेज परिसर में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई हाहाकार मच गया। परिजन लाश को फंदे से उतार कर घर ले आए, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पवन के पिता विदेश रहते हैं और वह अपनी सौतेली मां के साथ उसके मायके में रह रहा था। दरअसल, गोला थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर निवासी कृष्ण मुरारी यादव के 15 वर्षीय बेटे पवन यादव ने भूपगढ़ स्थित किसान इंटर कॉलेज के परिसर में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक, पवन की मां का देहांत बचपन में ही हो गया था। उनके पिता कृष्ण मुरारी ने दूसरी शादी अनीता यादव से की थी।
कृष्ण मुरारी काम के सिलसिले में विदेश रहते हैं और उनकी पत्नी सौतेले बेटे के साथ मायके में रह रही हैं। मामला जानिए पवन गांव के ही स्कूल में आठवीं का छात्र था। मंगलवार की सुबह खेतों में गेहूं की कटाई चल रही थी, पवन के मामा ने उसे मजदूर लाने के लिए भेजा था, सुबह 10:00 बजे के आसपास पवन बाइक से मजदूर लाने निकला था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजन उसे देश रात तक तलाशते रहे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह पवन के मामा की लड़की महुआ बिनने के लिए बाग की ओर गई तो उसे पवन की बाइक खड़ी हुई दिखी।
शक होने पर वह आगे बढ़ी और कॉलेज की तरफ गई अंदर जाकर देखा तो पवन एक कमरे में फांसी के फंदे लटका हुआ था। यह देखते ही उसकी चीख निकल गई। भाग कर घर वालों को इसकी सूचना दी, सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन फानन में शव को नीचे उतार कर घर ले गए।
पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन इसके पीछे की वजहों को जानने में जुटी है और हर पहलू पर जांच जारी है। क्या बोले एसपी ? इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद ही असली वजहों का पता चल पाएगा। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

इसे भी पढ़े : संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन को पहलवान की अनोखी पदयात्रा, 90 किमी तक गाड़ियां खींचते पहुंचे वृंदावन

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply