Breaking News

गला कटा होने के बावजूद खुद थाने पहुंचा युवक, पुलिस भी रह गई हैरान; गोरखपुर में सनसनी

Bolta Sach News
|
despite having his throat slit
बोलता सच,गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चौरी-चौरा थाना क्षेत्र का एक युवक गला कटा होने के बावजूद खुद थाने पहुंच गया। जब पुलिसकर्मियों ने उससे आने का कारण पूछा तो उसने गले में लपेटा हुआ गमछा हटाया। युवक की हालत देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी स्तब्ध रह गए।
जानकारी के अनुसार, चौरा गांव निवासी 28 वर्षीय लालू शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक चौरी-चौरा थाने पहुंचा। पुलिस से बातचीत के दौरान उसने अपने गले से गमछा हटाया, जिसके बाद पता चला कि उसका गला गंभीर रूप से कटा हुआ है। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी और उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजने की सलाह दी, लेकिन परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल युवक की मां श्रीजावती देवी ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है और पिछले करीब 10 दिनों से उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह वह दवा लेकर घर लौटा था और भोजन करने के बाद ऊपर के कमरे में आराम करने चला गया। इसके बाद उसने कब और कैसे यह कदम उठाया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं हो सकी।
पुलिस जांच में युवक के कमरे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ है। कमरे में बिस्तर पर खून के निशान भी मिले हैं। प्रारंभिक आशंका है कि युवक ने इसी चाकू से अपने गले पर वार किया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई युवक के बयान के बाद ही सामने आ सकेगी।
इस संबंध में एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवक ने स्वयं अपने गले पर वार कर आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

इसे भी पढ़े : भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बढ़ी सहमति, सकारात्मक रही उच्चस्तरीय वार्ता

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply