Breaking News

कानपुर डीएम ने जीता दिल, टूटी गुल्लक लेकर पहुंचीं बच्चियों को दिए नए गुल्लक और स्कूल बैग

Bolta Sach News
|
Kanpur DM won hearts
बोलता सच,कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करने वाला एक भावुक मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन के दौरान दो मासूम बहनें रोते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के पास पहुंचीं और बताया कि पारिवारिक विवाद में उनके गुल्लक टूट गए हैं। बच्चियों की बात सुनते ही डीएम ने तुरंत उनकी मदद की और दोनों को नए गुल्लक व स्कूल बैग दिलवाए।
जाजमऊ क्षेत्र की रहने वाली शन्नो अपनी बेटियों इस्वा (12) और परियम फातिमा (8) के साथ जनता दर्शन में शिकायत लेकर पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि उनके पति की तबीयत खराब रहती है और ससुराल पक्ष ने उन्हें घर से निकाल दिया। इस दौरान घर का सामान भी बाहर फेंक दिया गया, जिसमें बच्चियों के गुल्लक भी टूट गए।
मासूम बहनों ने बताया कि वे दोनों अपने गुल्लक में पैसे जमा कर स्कूल बैग खरीदने के लिए बचत कर रही थीं। बच्चियों की यह बात सुनकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह भावुक हो गए। उन्होंने तुरंत दोनों बहनों के लिए नए गुल्लक और स्कूल बैग मंगवाए और हर गुल्लक में 500-500 रुपये भी डाले।
नए गुल्लक और बैग मिलने के बाद दोनों बच्चियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने खुशी-खुशी डीएम का धन्यवाद किया। कलेक्ट्रेट में मौजूद लोगों ने भी डीएम के इस मानवीय कदम की सराहना की।

कौन हैं डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह?

जितेंद्र प्रताप सिंह का जन्म 15 मार्च 1972 को हुआ था और वे मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने एमए तक की पढ़ाई की है। वर्ष 2013 में उनका चयन पीसीएस अधिकारी के रूप में हुआ था, जबकि 31 मई 2019 को उन्हें आईएएस पद पर प्रमोट किया गया।
वे लखनऊ में मंडी परिषद के एडिशनल डायरेक्टर और राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के डायरेक्टर जैसे अहम पदों पर भी तैनात रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने कानपुर देहात, देवरिया, बागपत समेत कई जिलों में डीएम के रूप में सेवाएं दीं। वर्तमान में वे कानपुर में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़े : देवरिया में गैस संकट पर फूटा गुस्सा—सड़क पर सिलेंडर रखकर जाम, कालाबाजारी के आरोप


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: