Breaking News

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, बैंकॉक से आए यात्री के बैग से 2.05 करोड़ का गांजा बरामद

Bolta Sach News
|
International Drug Controller at Lucknow Airport
बोलता सच,लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का मामला सामने आया है। बैंकॉक से लखनऊ पहुंची एक फ्लाइट से आए भारतीय यात्री के बैग से करीब 2.05 करोड़ रुपये कीमत का हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) बरामद किया गया है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को हिरासत में लिया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

दरअसल, एयर इंटेलिजेंस यूनिट को बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट को लेकर पहले से ही विशेष इनपुट मिला था। इसी आधार पर फ्लाइट संख्या FD-146 से लखनऊ पहुंचे एक भारतीय यात्री को कस्टम और एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान यात्री के ट्रॉली बैग में रखे आठ कुकी टिन बॉक्स संदिग्ध पाए गए।

जब अधिकारियों ने टिन बॉक्स खोले तो उनके अंदर पॉलीथीन पाउच में भरा हरे रंग का ऑर्गेनिक पदार्थ मिला। मौके पर ही फील्ड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट से जांच की गई, जिसमें वह हाइड्रोपोनिक गांजा पाया गया। जब्त किए गए नशीले पदार्थ का कुल वजन करीब 5.88 किलोग्राम है।

एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों के अनुसार, बरामद किया गया गांजा बेहद उच्च गुणवत्ता का हाइड्रोपोनिक वीड है, जिसे आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2.05 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह मादक पदार्थ आमतौर पर विदेशी बाजारों और हाई-प्रोफाइल ग्राहकों को सप्लाई किया जाता है।

आरोपी के पास से गांजे के साथ पैकेजिंग सामग्री भी बरामद की गई है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह खेप आगे सप्लाई के लिए लाई गई थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कौन-सा नेटवर्क काम कर रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन और जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं। इंटरनेशनल तस्करी रैकेट की कड़ियां जोड़ने के लिए अन्य एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “लखनऊ एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, बैंकॉक से आए यात्री के बैग से 2.05 करोड़ का गांजा बरामद”

Leave a Reply

error: