Breaking News

IPS कृष्ण कुमार विश्नोई की शादी से पहले दिखा खास अंदाज, पिता के साथ डांस का वीडियो वायरल

Bolta Sach News
|
IPS Krishna Kumar Vishnoi
बोलता सच,बाड़मेर : उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार विश्नोई इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। संभल जिले के एसपी के रूप में कार्यरत विश्नोई जल्द ही अंशिका वर्मा के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसी बीच उनके शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अलग और भावुक अंदाज देखने को मिल रहा है।

वायरल वीडियो में आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई अपने पिता के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर सख्त छवि के लिए पहचाने जाने वाले विश्नोई यहां पूरी तरह मस्ती में झूमते दिख रहे हैं। इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें पिता-पुत्र की गहरी बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है। उनके पिता भी अपने बेटे के साथ पूरे उत्साह के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

इस दौरान बैकग्राउंड में फिल्म कयामत से कयामत तक का मशहूर गीत “पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा…” बज रहा है, जो इस भावुक पल को और भी खास बना देता है। इस गाने पर पिता का हाथ थामे विश्नोई का डांस लोगों को भावुक भी कर रहा है और उत्साहित भी।

शादी का पूरा कार्यक्रम

आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी का कार्यक्रम कई दिनों तक चलेगा।

  • 26 मार्च 2026: रिंग सेरेमनी
  • 27 मार्च 2026: हल्दी और मेहंदी
  • 28 मार्च 2026: बारात सभा व अन्य कार्यक्रम
  • 29 मार्च 2026: बारात धोरीमन्ना (बाड़मेर) से जोधपुर पहुंचेगी
  • 30 मार्च 2026: जोधपुर के लारिया रिसॉर्ट में विवाह समारोह

कौन हैं कृष्ण कुमार विश्नोई

कृष्ण कुमार विश्नोई राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हैं और वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली से ग्रेजुएशन किया और इसके बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) में नौकरी भी की। हालांकि, सिविल सेवा में जाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने लगभग 30 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी। फिलहाल, उनकी शादी से जुड़े कार्यक्रमों और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं और लोग इस खास मौके पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: