Breaking News

प्रत्येक नागरिक लगाए एक पौधा: जिलाधिकारी की अपील

Bolta Sach News
|
प्रत्येक नागरिक लगाए
बोलता सच : सलेमपुर के राज गार्डन में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रतिभा सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सेंट जेवियर्स विद्यालय के प्रधानाचार्य वीके शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुक्ला ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण से बचाव के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। उन्होंने हर नागरिक से एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल की अपील की। मानव स्थली स्कूल के प्रबंधक संजीव द्विवेदी ने कहा कि आने वाले 15-20 वर्षों को ध्यान में रखकर वृक्षारोपण करना होगा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने एनसीसी कैडेट्स का अभिवादन स्वीकार किया। आयोजक शमशाद मलिक के साथ मिलकर विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, तहसीलदार अल्का सिंह और कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। इनमें जीएम एकेडमी के मोहन द्विवेदी, आरएल एकेडमी के आशुतोष पांडे और सेंटपाल विद्यालय के विनोद मिश्र प्रमुख थे। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों ने राज गार्डन में सिंदूर का पौधा लगाया।

इसे भी पढ़े : दहेज प्रताड़ना में पत्नी की मौत, पति और ससुराल पक्ष गिरफ्तार

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: