Breaking News

50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला सब इंस्पेक्टर, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

Bolta Sach News
|
Caught taking a bribe of Rs 50,000
बोलता सच,गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में एक महिला सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। थाना मुरादनगर में तैनात महिला उपनिरीक्षक प्रिया सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
पीड़ित रजनीश त्यागी के अनुसार, उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस केस की जांच महिला सब इंस्पेक्टर प्रिया सिंह कर रही थीं। आरोप है कि मुकदमे में और गंभीर धाराएं न जोड़ने और केस से उनके माता-पिता, मामा के बेटे और भतीजे का नाम हटाने के बदले प्रिया सिंह ने उनसे दो लाख रुपये की मांग की थी। बाद में बातचीत के बाद यह रकम 50 हजार रुपये पर तय हो गई।
रजनीश त्यागी ने बताया कि इस दबाव से परेशान होकर उन्होंने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही पीड़ित ने तय रकम महिला उपनिरीक्षक को दी, टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित का कहना है कि महिला उपनिरीक्षक लगातार उन्हें धमकी दे रही थीं कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो मुकदमे में और धाराएं जोड़ दी जाएंगी, जिससे जमानत भी मुश्किल हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिला न्यायालय से उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद दबाव बनाया जा रहा था।
एंटी करप्शन टीम ने महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

इसको भी पढ़ें : कोहरे में हवाई यात्रियों को राहत: फ्लाइट कैंसल/देरी की जानकारी 8–10 घंटे पहले देने की तैयारी


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला सब इंस्पेक्टर, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई”

Leave a Reply

error: