Breaking News

देवरिया में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, एक गंभीर; अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

Bolta Sach News
|
Horrific road accident in Deoria
बोलता सच/देवरिया। खामपार थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ पर बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, परसिया छितनी सिंह गांव के गोलू गुप्ता (30), कमलेश खरवार (25) और राकेश (25) बुधवार देर शाम किसी काम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक से बंगरा–पड़री मार्ग पर स्थित नवादा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक दूर जाकर गिर पड़े। उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और खून से सड़क लाल हो गई।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तुरंत तीनों को उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गोलू गुप्ता और कमलेश खरवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राकेश को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही खामपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार, नवादा मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। हादसा इस कदर भयावह था कि लोग देर रात तक दहशत में रहे।
मृतक गोलू गुप्ता अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वह विवाहित थे और दो छोटे बच्चों के पिता थे। कमलेश खरवार दो भाइयों में छोटे थे और अभी अविवाहित थे। दोनों युवकों की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन रो-रोकर बेसुध हो जा रहे हैं। गांव में भी मातम पसरा है और हर किसी की आंखें नम हैं।
पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर वाहन का सुराग जुटाया जा रहा है। पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और घटनास्थल का सुरक्षा आकलन करने की भी तैयारी कर रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहन चलाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसको भी पढ़ें : लाल किला धमाके की जांच में बड़ा खुलासा: क्या 26 जनवरी को होना था हमला? संदिग्ध डॉक्टरों की रेकी से एजेंसियां सतर्क

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “देवरिया में भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, एक गंभीर; अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस”

Leave a Reply

error: