Breaking News

वाराणसी में 2000 करोड़ की कफ-सिरप तस्करी: मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और प्रशांत उपाध्याय अब भी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी

Bolta Sach News
|
Cough syrup worth Rs 2000 crore found in Varanasi

बोलता सच,वाराणसी: ईडी द्वारा उजागर किए गए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के कफ-सिरप घोटाले में वाराणसी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार देर शाम रामनगर क्षेत्र में छापेमारी कर करीब 30 हजार कफ सिरप की शीशियां बरामद की गईं। शहर में इस मामले से जुड़े तीन मुकदमे दर्ज हैं, जबकि पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड के रूप में शुभम जायसवाल और प्रशांत उपाध्याय के नाम सामने आ रहे हैं। दोनों अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

15 नवंबर को दर्ज हुआ पहला केस

हजारों करोड़ रुपये के इस माफिया नेटवर्क का दायरा सोनभद्र, गाजियाबाद, लखनऊ और वाराणसी तक फैला हुआ है। सबसे पहला मुकदमा 15 नवंबर को दर्ज हुआ था। इसके बाद बनारस में कुल तीन एफआईआर हुईं। इन मामलों में 38 फर्मों के 49 लोगों को आरोपी बनाया गया है, लेकिन अब तक केवल 6 गिरफ्तारियां ही हो सकी हैं।

सोनभद्र पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता को कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा था। कुछ दिन बाद शुभम के चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां भी छापेमारी की गई।

सिरप की करोड़ों की खेप बरामद

रोहनिया और रामनगर में हुई अलग-अलग रेड में करोड़ों रुपये मूल्य की कफ-सिरप खेप बरामद की गई है। एडीसीपी टी. सरवनन ने बताया कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

मास्टरमाइंड अब तक गायब

शुभम जायसवाल, प्रशांत उपाध्याय और अमित सिंह टाटा को इस सिंडिकेट का प्रमुख माना जा रहा है। इनमें से अमित सिंह टाटा को लखनऊ पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन शुभम और प्रशांत अभी भी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो लगातार दबिश दे रही है।


इसको भी पढ़ें : देवरिया : 15 महीने बाद हत्याकांड का खुलासा,लार पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply