Breaking News

तेज रफ्तार बाइक खड़ी डीसीएम से टकराई, दो छात्रों की मौत, एक गंभीर

Bolta Sach News
|
fast bike parked
बोलता सच देवरिया( SAJJAD PAPPU ) : देवरिया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा चौराहे पर सुबह करीब 8 बजे स्कूल जा रहे तीन छात्रों की बाइक एक खड़ी डीसीएम से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बिशनपुर निवासी आर्यन (18) और सेमरा निवासी ऋतिक चौहान (18) के रूप में हुई है। वहीं, घायल छात्र अंकित, जो राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में कक्षा 10 का छात्र है, को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों छात्र राजकीय इंटर कॉलेज और होली एंजल्स स्कूल में पढ़ते थे और एक ही बाइक से स्कूल जा रहे थे। जैसे ही वे पुरवा चौराहे पर पहुंचे, उनकी बाइक तेज रफ्तार में खड़ी डीसीएम से टकरा गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आर्यन और ऋतिक को मृत घोषित कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय लोगों में रोष
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुरवा चौराहे पर अक्सर भारी वाहन खड़े रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और खड़े भारी वाहनों पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।

ये भी पढ़े : भाजपा नेता का इलाज कराकर लौटते समय बाइक का 13.5 हजार रुपये का चालान, मंत्री बोलीं – जुर्माना भरवाया जाएगा

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “तेज रफ्तार बाइक खड़ी डीसीएम से टकराई, दो छात्रों की मौत, एक गंभीर”

Leave a Reply

error: