Breaking News

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले- “अब भारत चुपचाप सहने वाला देश नहीं”

Bolta Sach News
|
Rajnath Singh's statement to Pakistan
बोलता सच,नई दिल्ली : राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अगर उसने दोबारा भारत की ओर आंख उठाने की कोशिश की, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि आतंकवाद किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता कस्बे में राजपूत शासक राव दूदा की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की नीति शुरू से स्पष्ट रही है कि वह किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन अगर कोई भारत को उकसाने या हमला करने की कोशिश करता है तो उसे छोड़ा भी नहीं जाता।
राजनाथ सिंह ने कहा, “शायद पाकिस्तान अब दोबारा भारत की ओर नजर उठाने की जुर्रत न करे। लेकिन अगर उसने फिर कोशिश की, तो जो अब तक नहीं हुआ है, वह होकर रहेगा।”
उन्होंने हालिया आतंकी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवादियों ने लोगों का धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया, जो भारतीय संस्कृति और मानवता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भारत इंसाफ और इंसानियत में विश्वास रखता है, लेकिन निर्दोष लोगों की हत्या किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जा सकती।
रक्षा मंत्री ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोशित था और भारतीय सेना ने ऐसा जवाब दिया कि दुश्मन के होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं के “ऑपरेशन सिंदूर” ने नया इतिहास रचा है और यह साबित कर दिया है कि अब भारत किसी भी हमले को चुपचाप सहने वाला देश नहीं रहा।
उन्होंने कहा, “अब अगर कोई हमारे नागरिकों पर हमला करेगा, तो भारत उसके घर में घुसकर जवाब देगा। यह संदेश पूरी दुनिया को दे दिया गया है।”
राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि देश के जवान सीमाओं की रक्षा में पूरी निष्ठा से लगे हैं और सरकार भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत की सुरक्षा नीति में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं और देश की रक्षा क्षमता लगातार मजबूत हुई है।
उन्होंने दोहराया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है और किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े : सागर के आशीष शुक्ला ने ब्रिटेन में जीता स्थानीय चुनाव, AI और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में भी बनाई पहचान


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

4 thoughts on “राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, बोले- “अब भारत चुपचाप सहने वाला देश नहीं””

Leave a Reply

error: