Breaking News

उधार न देने पर ठेले वाले को पीटा, चार युवकों पर मारपीट का आरोप

Bolta Sach News
|
Ruckus over love affair in Tarkulwa
बोलता सच,तरकुलवा : थाना क्षेत्र के सिसवा मुड़िकटवा गांव में उधार चाट देने से इनकार करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि बोलेरो सवार चार युवकों ने चाट विक्रेता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, नारायणपुर गांव निवासी अभिषेक मद्धेशिया (25), पुत्र श्रीनिवास, गांव-गांव घूमकर ठेले पर चाट बेचकर अपना जीवनयापन करता है। घटना के दिन वह सिसवा मुड़िकटवा गांव में चाट बेचने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बोलेरो पर सवार चार युवकों ने उसे रोककर उधार में चाट देने को कहा।
अभिषेक द्वारा उधार देने से मना करने पर आरोपी भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने उसे लात-घूंसे से पीटा, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल अभिषेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना तरकुलवा पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। घटना की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसको भी पढ़ें : संसद में राहुल गांधी–रवनीत बिट्टू की तीखी झड़प, BJP ने राहुल पर सिख समुदाय के अपमान का लगाया आरोप


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: