Breaking News

कुशीनगर में ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा मिलने से हड़कंप, सऊदी कनेक्शन की जांच में जुटीं एजेंसियां

Bolta Sach News
|
Made in Pakistan in Kushinagar

बोलता सच,कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक मदरसे से ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा पंखा बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह पंखा सऊदी अरब के रास्ते भारत पहुंचा था। मामले में हवाला नेटवर्क, अवैध फंडिंग और सप्लाई चेन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच में एटीएस के साथ केंद्रीय एजेंसियां भी जुट गई हैं। एजेंसियों को सऊदी अरब से खरीदे गए पंखे का बिल भी मिला है, जिस पर उर्दू में लिखावट होने की बात सामने आई है।

मदरसे में मिला था पाकिस्तानी पंखा

यह मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा स्थित गोसाई पट्टी के एक मदरसे से जुड़ा है। यहां ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा पंखा मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पंखे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने जांच तेज कर दी।

दो लोग हिरासत में

पुलिस ने मामले में मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में बताया गया है कि पंखा सऊदी अरब से खरीदकर भेजा गया था और इससे जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसियों को सौंपे गए हैं।

सप्लाई चेन और फंडिंग एंगल की जांच

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि प्रतिबंधित पाकिस्तानी सामान बिना कस्टम जांच के भारत तक कैसे पहुंचा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या अवैध फंडिंग से जुड़ा मामला तो नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, एजेंसियों को इस बात ने भी चौंकाया है कि पाकिस्तान में बना पंखा पहले सऊदी अरब पहुंचा और फिर वहां से भारत लाया गया। अधिकारियों का मानना है कि इस पूरी सप्लाई चेन की गहराई से जांच जरूरी है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां खरीददारों, सप्लाई नेटवर्क और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही हैं।


इसे भी पढ़े : देवरिया में ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत, गांव में पसरा मातम

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply