Breaking News

देवरिया में अवैध शराब का भंडाफोड़, 60 लीटर कच्ची शराब बरामद

Bolta Sach News
|
देवरिया में अवैध शराब
बोलता सच : देवरिया जिले में आबकारी विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने गौरी बाजार, तरकुलवा और बरियारपुर थाना क्षेत्र के भट्ठों पर छापेमारी की। आबकारी इंस्पेक्टर सुधीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने गौरी बाजार के बागापार स्थित डी.पी.आर. मार्का ईंट भट्ठे से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की। यहां से दिलीप उरांव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह भट्ठा मालिक पप्पू राय और मुंशी जगदीश के संरक्षण में कच्ची शराब बनाता और बेचता था।
इसी क्षेत्र के बभनौली स्थित एस.आर. मार्का ईंट भट्ठे से 35 लीटर कच्ची शराब मिली। यहां से सीता उरांव और झारखंड निवासी श्रमिक सोमा उरांव को गिरफ्तार किया गया। भट्ठा मालिक प्रमोद राय और मुंशी जय प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बरियारपुर थाना क्षेत्र में एवीटी मार्का ईंट भट्ठा मालिक पियूष त्रिपाठी और उनके मुंशी के खिलाफ कार्रवाई की गई। तरकुलवा थाना क्षेत्र में भट्ठा मालिक विशाल राव, भार उत्पसेन प्रताप सिंह और फिरोज आलम पर मुकदमा दर्ज किया गया।
आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभियान में कुल 6 ईंट भट्ठों से कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। सभी भट्ठा मालिकों, मुंशियों और श्रमिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें : देवरिया पशु तस्करी का इनामी अपराधी गिरफ्तार, 8 केस दर्ज

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: