Breaking News

देवरिया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों ने मनाई रंगों भरी होली

Bolta Sach News
|
at Deoria Medical College
बोलता सच,देवरिया : होली के पावन पर्व को लेकर जिले में उत्साह का माहौल नजर आने लगा है। बृहस्पतिवार को देवरिया मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से होली उत्सव मनाया। फूलों और गुलाल के रंगों से सराबोर कैंपस में भविष्य के डॉक्टरों ने पढ़ाई के तनाव को कुछ देर के लिए किनारे रखकर जमकर मस्ती की।

इस रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. रजनी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और छात्रों को गुलाल लगाकर की गई। उन्होंने छात्र जीवन में त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संदेश दिया।

उत्सव में कॉलेज के सभी वर्षों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। “बुरा न मानो होली है” के नारों के बीच छात्रों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं संगीत की धुन पर थिरकते नजर आए और सामूहिक रूप से मिठाइयों का आनंद लिया। पूरे परिसर में भाईचारे, उल्लास और उत्सव का रंग देखने को मिला।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: