Breaking News

कुशीनगर में नहर से युवक का शव बरामद

Bolta Sach News
|
कुशीनगर में नहर

बोलता सच : कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बनकटा बड़ी नहर के सायफन में रविवार सुबह एक शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मठिया गांव के 24 वर्षीय राजकुमार गुप्ता के रूप में हुई है।

राजकुमार स्वर्गीय रामेश्वर गुप्ता के पुत्र थे और मानसिक रोग से पीड़ित थे। वह अविवाहित थे और अकेले रहते थे। उनकी पांच शादीशुदा बहनें हैं। राजकुमार शनिवार शाम 8 बजे तक घर पर थे, उसके बाद लापता हो गए।

जब नहर से शव मिलने की खबर फैली, उनकी पांचों बहनें मुनीता, छाया, रीना, नीलम और रंजना मौके पर पहुंचीं। बहनों ने शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि मृतक के दोनों पैरों में काला धागा और एक हाथ में काला तथा दूसरे में लाल धागा बंधा था।

थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराने की कोशिश की। पहचान नहीं हो पाने पर उसे अज्ञात मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। बहनों ने थाने में तहरीर दे दी है।


इसे भी पढ़े : कुशीनगर में एयरपोर्ट सुरक्षा का मॉक अभ्यास

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: