Breaking News

पीएम मोदी की ‘संयम’ अपील पर मायावती का तंज, बोलीं- लोगों के पास खोने को अब कुछ खास नहीं बचा

Bolta Sach News
|
On PM Modi's appeal for restraint

बोलता सच,लखनऊ : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से संयम बरतने की अपील पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम जनता पहले ही आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रही है।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देश के सामने केवल पेट्रोल-डीजल या रसोई गैस का संकट नहीं है, बल्कि आर्थिक संकट भी गहराने की आशंका है, जिसका असर करोड़ों लोगों के जीवन पर पड़ रहा है।

“कोरोना के बाद जनता पहले ही संकट में”

बसपा प्रमुख ने अपने बयान में कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि महामारी के बाद देश की बड़ी आबादी रोजी-रोटी के संकट से गुजर रही है। उन्होंने लिखा कि लगभग सौ करोड़ लोगों के पास अब “और अधिक संयमित होने या खोने के लिए कुछ खास नहीं बचा है।”

मायावती ने केंद्र और राज्य सरकारों से गरीब तथा मेहनतकश परिवारों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकारों को ऐसे समय में जनता का सहारा बनना चाहिए।

पीएम मोदी ने की थी संयम बरतने की अपील

दरअसल, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक हालात और पश्चिम एशिया में जारी तनाव का हवाला देते हुए लोगों से ईंधन और संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील की थी। पीएम मोदी ने लोगों से जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन और कार पूलिंग अपनाने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि ईंधन की खपत कम करने से देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम होगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एक साल तक सोने की खरीद सीमित रखने, विदेश यात्राओं से बचने और डेस्टिनेशन वेडिंग पर पुनर्विचार करने की भी सलाह दी। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम को दोबारा अपनाने, खाने के तेल की खपत कम करने और आयातित रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटाने की अपील भी की।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply