बोलता सच,लखनऊ/सुल्तानपुर : उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुल्तानपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही कराए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय पर चुनाव कराना संभव नहीं हो पाता है, तो कोर्ट के आदेश के मुताबिक प्रशासक नियुक्त किए जा सकते हैं या फिर पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
➤ You May Also Like




































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































