बोलता सच,देवरिया : सदर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। समीक्षा के दौरान एक राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि (Adverse Entry) दी गई, जबकि दूसरे राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धारा-24, धारा-116 और निर्विवाद वरासत से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.





















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































