Breaking News

कल का मौसम 3 दिसंबर: 8 राज्यों के लोग अब भीषण शीत लहर के लिए हो जाइए तैयार, IMD ने जारी किया टेंशन देने वाला अलर्ट

Bolta Sach News
|
Tomorrow's weather December 3

बोलता सच,नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 3 दिसंबर से देश के 10 राज्यों में कड़ी शीत लहर की चेतावनी जारी की है। तापमान में तेज गिरावट दर्ज होगी। आईएमडी का कहना है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में चार से पांच दिनों तक अतिरिक्त शीतलहर बनी रह सकती है। महापात्रा ने बताया कि इन राज्यों में दिसंबर से फरवरी तक सामान्यतः चार से छह दिन शीतलहर का असर दिखाई देता है। आइए जानते हैं कि 3 दिसंबर को किन शहरों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है…

दिल्ली में कल का मौसम

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुसार, 3 दिसंबर से सुबह के समय शीत लहर चलेगी। इस दौरान खासकर बच्चों व बुजुर्गों को सावधानी बरतनी होगी। हवाओं की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में शीत लहर का प्रकोप तीखा दिख सकता है। अगले हफ्ते अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। वहीं 3 दिसंबर को कानपुर, आगरा, इटावा, टुंडला, मुजफ्फरनगर और बाराबंकी में शीत लहर का अलर्ट जारी हुआ है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बिहार में कल का मौसम

बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में 3 दिसंबर से सर्दी काफी बढ़ने वाली है। पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी की जरूरत होगी।

राजस्थान में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 3 दिसंबर से राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में कठोर शीतलहर की स्थिति बन सकती है। इस क्षेत्र में सीकर, झुंझुनू और चूरू शामिल हैं। लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू करने की सलाह दी गई है।


इसको भी पढ़ें : महाराष्ट्र में निकाय चुनाव स्थगित होने पर CM फडणवीस नाराज़, निर्वाचन आयोग की वैधानिकता पर उठाए सवाल


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: