Breaking News

देवरिया मेडिकल कॉलेज हत्याकांड बना रहस्य, 6 महीने बाद भी नहीं हुआ खुलासा

Bolta Sach News
|
Deoria Medical College massacre
बोलता सच,देवरिया : महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में हुए अशोक गवाड़े हत्याकांड का छह महीने बाद भी कोई ठोस खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अब तक न तो हत्या के कारणों का पता लगा पाई है और न ही आरोपियों की पहचान हो सकी है, जिससे मामला रहस्य बना हुआ है।

यह सनसनीखेज मामला 6 अक्टूबर को सामने आया था, जब मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर स्थित पानी की टंकी में अशोक गवाड़े का शव बरामद हुआ था। शव मिलने की परिस्थितियां बेहद संदिग्ध थीं, जिसके चलते शुरुआत से ही हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

मृतक के साले की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच देवरिया से लेकर महाराष्ट्र तक की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। न ही इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी ऊंचाई पर स्थित पानी की टंकी तक शव कैसे पहुंचा। पुलिस अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि यह हत्या थी, किसी साजिश का हिस्सा या फिर कहीं और हत्या कर शव को टंकी में फेंका गया। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी कोई निर्णायक निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

इस मामले में लगातार हो रही देरी से परिजन और स्थानीय लोग नाराज हैं। वे जल्द से जल्द मामले के खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच अभी भी जारी है और हर पहलू पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया मेडिकल कॉलेज हत्याकांड बना रहस्य, 6 महीने बाद भी नहीं हुआ खुलासा”

Leave a Reply

error: