Breaking News

कुशीनगर में युवक-किशोरी के शव पेड़ से लटके मिले

Bolta Sach News
|
कुशीनगर में युवक
बोलता सच कुशीनगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के परसौन गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने प्रेमी युगल की हत्या अन्यत्र करने के बाद दोनों का शव गांव के आबादी से करीब तीन सौ मीटर दूर बांस व पेडो के बीच बेल के पेड़ से प्लास्टिक के रस्सी के सहारे लटका कर छोड़ गए थे। प्रेमी युगल पर घुटना जमीन पर मुड़ा था। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लड़के के परिजनों ने घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने जांच के लिए साक्ष्य मौके से जुटाया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव की बेटी मंगलवार को सुबह घर से गायब हो गई। जानकारी के बाद परिजन किशोरी की खोजबीन में जुट गए। इस के बाद अशरफी निषाद का 20 वर्षीय इकलौता बेटा राहुल निषाद मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से गायब हो गया।

किशोरी के गायब होने की जानकारी किसी ने 1090 पर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम तो किशोरी के परिजनों ने राहुल निषाद पर किशोरी को गायब करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी युवक के घर पहुंची तो युवक भी गायब मिला। पुलिस टीम ने युवक को बुलाने की बात कह वापस लौट गई। परिजनों के प्रयास से किशोरी शाम को मिल गई।देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन में जुट गए लेकिन युवक के बारे में पता नहीं चल सका। परिजन युवक के मोबाइल नंबर पर संपर्क का प्रयास करते रहे लेकिन नंबर स्विच ऑफ बताता रहा। युवक के परिजनों का आरोप है कि देर रात किशोरी के परिवार के कुछ लोग राहुल को खोजते घर आए थे, लेकिन राहुल मिला नहीं।

बुधवार सुबह करीब पांच बजे आबादी से करीब तीन सौ मीटर दूर बांस व पेड़ों के बीच प्रेमी युगल का शव गले में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे बेल के पेड़ में बांधा गया था। प्रेमी युगल के दोनों पैर के घुटने जमीन से स्पर्श कर मुड़े हुए थे। प्रेमी युगल का शव देख़ लोगों ने मामले की जानकारी तमकुहीराज पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुशील शुक्ला, एसएसआई दिनेश साहनी के अगुआई में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रेमी युगल के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। घटनास्थल से खून से सनी दो ईटे भी बरामद हुई है।

मौके पर संघर्ष के कोई चिन्ह नहीं है ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अन्यत्र स्थान पर प्रेमी युगल की हत्या के बाद शव बगीचे में लाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के नाजुक अंग पर गहरा चोट पहुंचाया गया था। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया पुलिस को कई अहम सुराग मिले है।

प्रथम दष्टिया आनर किलिंग का मामला सामने आया है। इसके अलावा कई बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तथ्य उभर कर सामने आएंगे। इसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।


इसे भी पढ़े : रोशनदान तोड़कर स्कूल में घुसे चोर, कंप्यूटर गायब
 

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: