Breaking News

देवरिया में दुकान में करंट से युवक की जान गई, मातम का माहौल

Bolta Sach News
|
shop in deoria
बोलता सच : देवरिया के रामपुर गौनरिया में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक ज्वैलर्स की दुकान पर बिजली का करंट लगने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशीनगर के हाटा नगर के वार्ड नंबर 23 बाजार खास निवासी दरोगा वर्मा के बड़े पुत्र शुभम वर्मा के रूप में हुई है।

शुभम अपनी दुकान खोलकर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वह इन्वर्टर से जुड़े बिजली के तार के संपर्क में आ गए। करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शुभम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शुभम को कसया के एक अस्पताल ले गए, जहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने शुभम का अंतिम संस्कार हेतिमपुर में कर दिया। दरोगा वर्मा के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। शुभम उनके सबसे बड़े पुत्र थे और अविवाहित थे। आस-पड़ोस के लोगों के अनुसार, शुभम एक मिलनसार व्यक्ति थे।


इसे भी पढ़े : देवरिया में बिजली कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल, उपकेंद्र बंद

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: