Breaking News

देवरिया: युवक का शव पुराने मकान में मिला, पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि; परिजन बोले- हत्या हुई

Bolta Sach News
|
Deoria: Dead body of a youth found in old
बोलता सच,देवरिया /तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में सोमवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके पुराने मकान में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग यानी फांसी लगने से बताई गई है, जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कंचनपुर गांव निवासी आकाश मद्धेशिया (28) पुत्र सीताराम महाराष्ट्र में पोकलेन मशीन चलाने का काम करता था। वह होली के अवसर पर 2 मार्च को अपने घर आया था। सोमवार को उसका शव गांव में स्थित पुराने मकान में संदिग्ध हालात में मिला, जिससे परिवार और गांव में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलने पर तरकुलवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
हालांकि, मृतक के परिजन इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं और मामले को हत्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि आकाश का किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी, ऐसे में उसकी मौत पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने मौके से युवक का मोबाइल फोन भी बरामद किया है। अब पुलिस मोबाइल के कॉल लॉग और अन्य डिटेल खंगालकर मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े : पश्चिम बंगाल मतदाता सूची विवाद पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, हटाए गए नामों के खिलाफ नई याचिका


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply