Breaking News

न्याय के मंदिर में गोलियों की गूंज: कैसरबाग कचहरी में तनाव

Bolta Sach News
|
न्याय के मंदिर

लखनऊ वजीरगंज स्थित रेजीडेंसी के पास अधिवक्ता के चैंबर में शनिवार देर रात वकीलों के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई। वकील कुंवर अंबिका सिंह और साकिब हसन को गोली लगी। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। मड़ियांव निवासी कुंवर अंबिका सिंह उर्फ डब्बू सिंह के रिश्तेदार दिलीप सिंह का रेजीडेंसी के पास चैंबर है। अंबिका का कहना है कि शनिवार देर रात वह कुछ साथियों के साथ चैंबर में बैठे थे। इस दौरान मलिहाबाद निवासी अधिवक्ता साकिब हसन साथियों संग पहुंचे। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर बहस होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग शुरू हो गई। अंबिका को कमर, पैर, हाथ और साकिब को गर्दन के पास गोली लगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

एसीपी चौक राजकुमार सिंह रेजीडेंसी और इंस्पेक्टर वजीरगंज राकेश त्रिपाठी भी ट्रामा सेंटर पहुंचे। साकिब का कहना है कि वह बातचीत करने पहुंचे थे, तभी फायरिंग कर दी गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।


ये भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की डिग्री फर्जी है? अमान्य प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने और पेट्रोल पंप लेने का आरोप, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply