Breaking News

पति दुबई में, महिला ने प्रेमी को फोटो भेजकर की खुदकुशी

Bolta Sach News
|
पति दुबई में महिला
बोलता सच : देवरिया में प्रेमी ने वीडियो कॉल नहीं उठाया तो प्रेमिका ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। वह बार-बार प्रेमी को वीडियो कॉल कर रही थी। लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था। तब उसने पंखे से फंदा लगाने की फोटो प्रेमी को भेजी और फिर उसी पर लटक गई।
महिला का युवक के साथ 2 साल पहले इंस्टाग्राम पर प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। उसने युवक को नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। इसी साल अप्रैल महीने में प्रेमी को ये बात पता चल गई, तो वह महिला से दूरी बनाने लगा। कल से उसने बात करना बंद कर दिया था।
महिला उसे लगातार कॉल करती थी। लेकिन वह फोन नहीं उठाता था। इसी वजह से आज महिला ने जान दे दी। महिला का पति दुबई में काम करता है। घटना रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के बटुलही गांव की है।
अब जानिए पूरा मामला…
बटुलही गांव के रहने वाले धर्मेंद्र की शादी 2018 में साधना से हुई थी। शादी को 7 साल हो गए हैं। लेकिन अभी तक उनका कोई बच्चा है। धर्मेंद्र दुबई में नौकरी करता है। साधना कुमारी महादेव की भक्त नाम से इंस्टाग्राम पर अकाउंट चलाती थी। उसके प्रोफाइल पर सैड लाइफ लिखा हुआ था। उसके 3200 फॉलोअर्स थे।
2 साल पहले लखनऊ निवासी अभिषेक ने उसके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देना शुरू किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। फिर दोनों की बातचीत फोन पर होने लगी। मार्च 2024 में होली के दौरान जब साधना का पति धर्मेंद्र गोड़ गांव आया तो उसने रात में साधना को मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया।
युवक से शादी जैसा रिश्ता चाहती थी पत्नी
धर्मेंद्र और परिजनों ने उस युवक से बात न करने की सख्त हिदायत दी थी। कुछ समय तक संपर्क बंद रहा, लेकिन अप्रैल 2024 में धर्मेंद्र नौकरी के सिलसिले में दुबई चला गया। उसके बाद फिर से दोनों में बातचीत शुरू हो गई। अप्रैल 2024 से वह दुबई में है। इस बीच युवक को उसके शादीशुदा होने का पता चल गया।
साधना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी। वह युवक से विवाह जैसा रिश्ता चाहती थी, लेकिन अभिषेक उसके शादीशुदा होने के कारण बात नहीं करना चाहता था। यह बात साधना को पंसद नहीं थी। वह उससे बात करने के लिए कहती थी। लेकिन वह उसका ज्यादा फोन नहीं उठाता था।
कल से फोन नहीं उठा रहा था
रविवार (29 जून) को मोबाइल पर प्रेमी अभिषेक से किसी बात को लेकर साधना की तीखी बहस हुई। इसके बाद अभिषेक उसका फोन उठाना बंद कर दिया। वह इससे काफी परेशान हो गई। देर रात उसने अपने प्रेमी को फंदा लगाने की फोटो भेजी। फिर फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
परिजन को वॉट्सऐप पर भेजा फोटो
परिजनों ने आरोप लगाया है कि साधना ने फोन करने वाले युवक के दबाव के चलते फांसी लगाकर जान दी। उन्होंने इसकी जानकारी और ऑडियो क्लिप और वॉट्सऐप से भेजे गए फोटो पुलिस को दिए।
धान की रोपाई करने गए थे परिवार के लोग
घटना के समय साधना के सास-ससुर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। साधना के प्रेमी ने फांसी की सूचना उसके देवर पवन को इंदौर फोन करके दी। पवन ने अपने पिता बड़े लाल गोड़ को सूचित किया। जब सास गुड्डी देवी और ससुर बड़े लाल घर पहुंचे, तो साधना का शव फंदे से लटक रहा था।
रुद्रपुर कोतवाल प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया- महिला ने फांसी लगाकर जान दी है। परिजनों ने एक युवक पर फोन पर बात करने के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कुछ ऑडियो टेप उपलब्ध कराए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

ये भी पढ़े : बदमाशों ने व्यवसायी के बेटे को मारी गोली

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: