Breaking News

कुशीनगर: संस्कृत पाठशाला में छात्र की हत्या, पूर्व प्रधानाचार्य सहित 4 गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
Kushinagar In Sanskrit school
बोलता सच : कुशीनगर के संस्कृत विद्या प्रबोधिनी पाठशाला में 11 सितंबर को सातवीं कक्षा के एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला था। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच के बाद मामला हत्या का निकला। पुलिस ने 5 दिन बाद घटना का खुलासा करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य प्रभुनाथ पांडेय समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कुकर्म का विरोध करने पर हत्या
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी प्रभुनाथ पांडेय ने पूछताछ में स्वीकार किया कि घटना की रात उसने छात्र के साथ अनैतिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई।
दो साल पहले हुआ था दाखिला
मृतक छात्र कृष्णा का दाखिला दो साल पहले उसके दादा ने करवाया था। वह छात्रावास में रहकर संस्कृत की पढ़ाई करता था। उसके दादा केंद्रीय पुलिस में उपनिरीक्षक हैं और इन दिनों प्रयागराज में तैनात हैं। परिवार में दादा-दादी, माता-पिता और बड़ा भाई है।
परिवार के आरोप
छात्र के पिता, जो हैदराबाद में नौकरी करते हैं, ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि परिवार के पहुंचने से पहले ही शव को हटा दिया गया और विरोध करने पर गाली-गलौज की गई। यहां तक कि मृतक के दादा को धमकाया गया और कहा गया कि ऐसी घटनाएं यहां आम हैं।
प्रशासनिक लापरवाही भी सामने आई
घटना के समय विद्यालय में करीब 25 छात्र छात्रावास में रह रहे थे। वर्तमान प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश दुबे ने बताया कि देखरेख की जिम्मेदारी प्रभुनाथ पांडेय के पास थी। सुरक्षा और निगरानी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी।
पुलिस की कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें- देवरिया: लव जिहाद, धर्मांतरण और लैंड जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “कुशीनगर: संस्कृत पाठशाला में छात्र की हत्या, पूर्व प्रधानाचार्य सहित 4 गिरफ्तार”

Leave a Reply