Breaking News

देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

Bolta Sach News
|
Major reshuffle in Deoria police Major reshuffle in Deoria police

बोलता सच,देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने शुक्रवार रात व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के कई थानों और शाखाओं में तैनात निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। यह बदलाव पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।


मुख्य तबादले और जिम्मेदारियां

  • नवागत क्षेत्राधिकारी को भवन और यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • प्रभारी आईजीआरएस एवं फीडबैक सेल निरीक्षक राजेश कुमार पांडे को लाइन हाजिर किया गया है।

  • खुखुंदू थाना में तैनात संदीप सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।


नई नियुक्तियां और पदोन्नतियां

  • अपराध शाखा के निरीक्षक तेज जगन्नाथ सिंह को आईजीआरएस एवं फीडबैक सेल का प्रभारी बनाया गया है।

  • लार थाना के कस्बा चौकी प्रभारी अश्वनी प्रधान को पदोन्नति देकर एसपी कार्यालय में तैनात किया गया है।

  • सुशील कुमार, जो पुलिस लाइन में तैनात थे, उन्हें लार थाने का कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है।


उपनिरीक्षकों के तबादले

पुलिस लाइन से कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों में भेजा गया है —

  • आशीष मिश्रा – खुखुंदू थाना

  • अमरीश बहादुर – एकौना थाना

  • राजवंश कुशवाहा – सुरौली थाना

  • राम अवध प्रसाद – मईल थाना

  • जयप्रकाश पांडे – भाटपाररानी थाना

  • आनंद कुमार – रामपुर कारखाना थाना

  • मनोज कुमार सिंह – बनकटा थाना

  • दिनेश राम – रुद्रपुर थाना


एसएसआई और अन्य तैनातियां

  • विंध्याचल शुक्ला – एसएसआई, लार थाना

  • अरविंद कुमार यादव – एसएसआई, बघौचघाट थाना

  • ममता मिश्रा (महिला दरोगा) – एसएसआई, सुरौली थाना


हेड कांस्टेबलों और अन्य कर्मियों की तैनाती

  • मनोज कुमार यादव – हेड मोहर्रिर अपराध, बरियारपुर थाना

  • शमशेर यादव – मईल थाना

  • आशीष श्रीवास्तव – चुनाव सेल

  • कविता (महिला कांस्टेबल) – न्यायालय सुरक्षा

  • अभिषेक यादव – फील्ड यूनिट

  • श्रवण यादव – वीआईपी सेल


इस खबर को भी पढ़ें : फर्जी नर्सिंग होम का भंडाफोड़, बिना डिग्री कर रहे थे ऑपरेशन

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले”

Leave a Reply

error: