Breaking News

बेटा थाने पहुंचकर बोला- पिता ने मारपीट की, एक्शन लीजिए:देवरिया में पिता को पैरों पर गिरकर माफी मांगनी पड़ी

Bolta Sach News
|
The son reached the police station and said – father
बोलता सच,देवरिया : देवरिया में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां पिता की डांट से आहत होकर उनका इकलौता बेटा सीधे थाने पहुंच गया और पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगा। किशोर ने पुलिस से कहा कि उसके पिता ने उसके साथ मारपीट की है और उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
छात्र की शिकायत सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने छात्र के पिता को फोन कर थाने बुलाया। पिता के पहुंचने के बाद भी किशोर अपने फैसले पर अड़ा रहा और कार्रवाई की मांग करता रहा। उसने पुलिस से कहा कि पहले उसके मामा को बुलाया जाए, जो पूर्व प्रधान हैं।
यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के उमानगर मोहल्ले का है। कक्षा 11 में पढ़ने वाला यह किशोर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। उसके पिता पेशे से ट्रांसपोर्टर हैं। शुक्रवार को किसी बात को लेकर पिता ने कुछ लोगों के सामने बेटे को डांट दिया था, जिससे वह खुद को अपमानित महसूस करने लगा। इसी से नाराज होकर वह घर से निकलकर सीधे थाने पहुंच गया।
पुलिस ने पिता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किशोर घर जाने को तैयार नहीं हुआ। करीब डेढ़ से दो घंटे तक कोतवाली परिसर में मान-मनौव्वल चलती रही। आखिरकार भावुक होकर पिता अपने बेटे के सामने घुटनों पर बैठ गए और पैरों में गिरकर माफी मांगने लगे। पिता की इस हालत को देखकर किशोर का गुस्सा शांत हुआ और वह उनके साथ घर जाने के लिए राजी हो गया।
सदर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि किशोर द्वारा पिता के खिलाफ मारपीट की मौखिक शिकायत की गई थी। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया, क्योंकि मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

इसको भी पढ़ें : मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव के खिलाफ देवरिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply