Breaking News

राजा भैया के पारिवारिक विवाद में नया मोड़: बेटी राघवी ने कार जलाने का लगाया आरोप, CCTV फुटेज साझा

Bolta Sach News
|
Raja Bhaiya's family dispute

बोलता सच,प्रतापगढ़ : कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पारिवारिक विवाद में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। दिल्ली में रह रहीं उनकी बड़ी बेटी राघवी कुमारी ने सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए दावा किया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उनके घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार और मुख्य गेट में आग लगा दी। इस मामले में राघवी ने सफदरजंग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है।

राघवी कुमारी ने अपने एक्स (X) हैंडल पर लिखा कि उनकी मां की एमपी-एमएलए कोर्ट, राउस एवेन्यू में सुनवाई से ठीक एक रात पहले यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि ग्रीन पार्क स्थित उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात शख्स को हथियार जैसी वस्तु पकड़े गेट पार करने की कोशिश करते हुए और बाद में कार व गेट में आग लगाते हुए देखा जा सकता है। राघवी ने लिखा कि वह इस घर में दो अन्य महिलाओं के साथ रहती हैं और इस तरह के हमले बेहद गंभीर हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

पड़ोसी की कार में आग लगने का भी दावा

हालांकि, सोशल मीडिया पर राघवी के दावे पर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं। कुछ यूजर्स ने सफदरजंग एन्क्लेव थाने में दर्ज एक पुरानी एफआईआर साझा करते हुए दावा किया है कि आग राघवी की कार में नहीं, बल्कि उनके पड़ोसी हेमंत घेरा की मर्सिडीज कार में लगी थी। बताया गया कि हेमंत घेरा ने 7 जनवरी 2026 को रात करीब एक बजे अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार में आग लगाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

तलाक केस के बीच बढ़ी बयानबाजी

गौरतलब है कि राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी कुमारी के बीच दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लगातार आरोप-प्रत्यारोप सामने आते रहे हैं। कुछ समय पहले राजा भैया के बेटे बृजराज प्रताप सिंह ने बहन राघवी कुमारी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर पिता के साथ राघवी की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने लिखा था कि राघवी को हमेशा पिता का विशेष स्नेह और समर्थन मिला और आज उनके लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

इस पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आगजनी की घटना किस वाहन के साथ हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।


इसको भी पढ़ें : हापुड़: पत्नी को दरोगा बनाने में मदद, नौकरी लगते ही दहेज केस—युवक ने मांगी निष्पक्ष जांच


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “राजा भैया के पारिवारिक विवाद में नया मोड़: बेटी राघवी ने कार जलाने का लगाया आरोप, CCTV फुटेज साझा”

Leave a Reply

error: