Breaking News

सागर के आशीष शुक्ला ने ब्रिटेन में जीता स्थानीय चुनाव, AI और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में भी बनाई पहचान

Bolta Sach News
|
Ashish Shukla of Sagar has written to Britain
बोलता सच,सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले भारतीय मूल के युवा Ashish Shukla ने ब्रिटेन में स्थानीय चुनाव जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने यूके के साउथबरो और बिडबरो क्षेत्र में स्थानीय चुनाव में जीत दर्ज की है। उनकी इस उपलब्धि को लेकर सागर सहित पूरे मध्य प्रदेश में खुशी का माहौल है।
मकरोनिया निवासी आशीष शुक्ला पेशे से वरिष्ठ टेक्नोलॉजी और यूटिलिटी प्रोफेशनल हैं। वे लंबे समय से ब्रिटेन में कार्यरत हैं और टेक्नोलॉजी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी पत्नी सलोनी शुक्ला के साथ मिलकर वह यूके में एआई और टेक्नोलॉजी आधारित व्यवसाय भी संचालित करते हैं।
आशीष शुक्ला ने ब्रिटेन की Liberal Democrats पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। राजनीति के साथ-साथ टेक सेक्टर में उनकी मजबूत पहचान ने उन्हें भारतीय मूल के युवाओं के बीच प्रेरणा का स्रोत बना दिया है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, भारतीय संस्कार और शिक्षा को दिया है। आशीष महान शिक्षाविद् और दानवीर Dr. Hari Singh Gour को अपना आदर्श मानते हैं।
आशीष के पिता आरजी शुक्ला दूरसंचार विभाग, सागर में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। उनकी माता गायत्री शुक्ला सहित पूरे परिवार ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
ब्रिटेन में चुनावी जीत के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और एआई क्षेत्र में सक्रिय योगदान के कारण आशीष शुक्ला की पहचान एक सफल भारतीय उद्यमी और प्रोफेशनल के रूप में भी स्थापित हो रही है।

इसे भी पढ़े : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “सागर के आशीष शुक्ला ने ब्रिटेन में जीता स्थानीय चुनाव, AI और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में भी बनाई पहचान”

Leave a Reply

error: