स्थानीय लोगों की नजर दोनों पर पड़ते ही मौके पर भीड़ जुट गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग वहां इकट्ठा हो गए और दोनों को घेर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़े को अपने साथ थाने ले गई।
प्रेमी ने लगाया मारपीट का आरोप
प्रेमी का आरोप है कि लड़की के जानने वाले कुछ लोगों ने उसे पकड़कर मारपीट की। युवक ने कहा, “हम तो सिर्फ मिलने आए थे। अचानक एक व्यक्ति ने कॉलर पकड़कर मारना शुरू कर दिया। लड़की मेरी क्लास की फ्रेंड है।”
बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में थे।
दोनों परिवारों को थाने बुलाया गया
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। पूछताछ में पता चला कि दोनों बालिग हैं और सदर थाना क्षेत्र के चिमनी बाजार इलाके के रहने वाले हैं।
लड़की के पिता ने बताया कि समाज के लोगों ने पहले भी दोनों को समझाया था, लेकिन दोनों लगातार मिलते रहे। उन्होंने कहा कि अब परिवार दोनों की शादी कराने पर विचार कर रहा है।
परिवार बोला- शादी करा देंगे
लड़की के पिता ने कहा, “अगर दोनों शादी करना चाहते हैं तो हम भी चाहते हैं कि इनकी शादी कर दी जाए।” वहीं पड़ोसियों और परिजनों का कहना है कि दोनों बालिग हैं, इसलिए आपसी सहमति से आगे का फैसला किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से बातचीत के बाद प्रेमी-प्रेमिका को उनके परिवार वालों के साथ भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।