Breaking News

बदायूं हत्याकांड का खुलासा: पत्नी और साढू ने की असीरउद्दीन की हत्या, तमंचे के साथ गिरफ्तार

Bolta Sach News
|
Badaun murder case solved

बोलता सच,बदायूं : कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव भदसिया निवासी असीरउद्दीन की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने हत्या की आरोपी पत्नी अर्शी और उसके साढू गुलफाम को घटना के पांचवें दिन तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि 27 जनवरी को असीरउद्दीन का शव गांव के बाहर एक गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। मृतक के पिता इशारउद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने असीरउद्दीन की पत्नी, उसके बहनोई और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की सिर में दो गोलियां लगने से मौत की पुष्टि हुई थी।


दिल्ली से लौटने के बाद रची गई साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि असीरउद्दीन दिल्ली में रहकर कबाड़ का कारोबार करता था और करीब 10 दिन पहले गांव लौटा था। सोमवार शाम करीब आठ बजे उसकी पत्नी अर्शी ने अपने बहनोई गुलफाम और कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गांव के बाहर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया।


पारिवारिक पृष्ठभूमि भी आई सामने

मृतक के पिता इशारउद्दीन ने बताया कि असीरउद्दीन की पहली पत्नी अंजुम की मृत्यु के बाद उसने 2016 में अपनी साली अर्शी से दूसरी शादी की थी। एक-दो बार ही अर्शी पति के साथ गांव आई, इसके बाद वह अधिकतर अपने मायके या बहनोई के साथ दिल्ली में रहती थी।


पुलिस का बयान

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया गया है। पूछताछ में आरोपी पत्नी और साढू ने हत्या की बात कबूल कर ली है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


इसको भी पढ़ें : अयोध्या में तैनात राज्य कर उपायुक्त प्रशांत कुमार सिंह ने वापस लिया इस्तीफा, बोले– मुझ पर कोई दबाव नहीं


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: