Breaking News

जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ: चेन्नई रेलवे ने कोच बिहार कोलकाता को 4-1 से हराया

Bolta Sach News
|
Jawahar Prasad Madheshiya Memorial
बोलता सच,देवरिया। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा के खेल गांव परिसर में आयोजित स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुधवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई रेलवे ने कोच बिहार कोलकाता को 4-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि अफजल सिद्दीकी, पोलन सिद्दीकी तथा विशिष्ट अतिथि सद्दाम हुसैन और अरविंद वर्मा ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले के पहले हाफ में चेन्नई रेलवे की ओर से 25 नंबर जर्सी में सियास ने दो शानदार गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद कोलकाता की टीम की ओर से 8 नंबर जर्सी में रॉकी रॉय ने एक गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया।
दूसरे हाफ में चेन्नई रेलवे ने आक्रामक खेल जारी रखा। मैच के अंतिम क्षणों में 22 नंबर जर्सी में दानिश और 23 नंबर जर्सी में सिनाय ने एक-एक गोल दागकर चेन्नई रेलवे की जीत को 4-1 से निर्णायक बना दिया।
मैच में निर्णायक की भूमिका महिपाल थापा, शिवम कन्याल और अमित वैद्य ने निभाई, जबकि अंगद नाथ तिवारी और मान सिंह ने कमेंट्री की। आयोजन समिति के अजय मद्धेशिया ने अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमोद मद्धेशिया, इरशाद अहमद, मोहम्मद फतेह, एसरार अहमद, अब्दुल रब, विजय मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, सोनू वर्मा, भोलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का अगला मुकाबला आसनसोल और कोलकाता की टीमों के बीच खेला जाएगा।

इसको भी पढ़ें : सीएम योगी से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मुलाकात, संगठनात्मक रणनीति पर हुई चर्चा


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबॉल महाकुंभ: चेन्नई रेलवे ने कोच बिहार कोलकाता को 4-1 से हराया”

Leave a Reply