बोलता सच,देवरिया : जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनकटा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही करीब 9 लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक टाटा पिकअप वाहन भी कब्जे में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध टाटा पिकअप वाहन की तलाशी ली गई। जांच में वाहन से 138 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 1,191 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है।
वाहन से दो रेफ्रिजरेटर भी बरामद
पुलिस ने बताया कि शराब के अलावा वाहन से दो रेफ्रिजरेटर भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही थी, जहां शराबबंदी लागू होने के कारण तस्करी के ऐसे प्रयास लगातार सामने आते रहते हैं।
वाहन स्वामी समेत चालक पर मुकदमा दर्ज
इस मामले में पुलिस ने वाहन स्वामी विवेक राय, निवासी जैतपुरा, थाना बनकटा तथा अज्ञात चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार चालक सहित इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़े : देवरिया: जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियाद, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और ई-ऑफिस व्यवस्था के दिए निर्देश
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































