Breaking News

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन

Bolta Sach News
|
Mulayam Singh Yadav's younger son
बोलता सच,लखनऊ : समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़े प्रतीक यादव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। जानकारी के अनुसार, उनकी उम्र 38 वर्ष थी। तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रतीक यादव, सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। वह मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। राजनीतिक परिवार से संबंध होने के बावजूद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी और बिजनेस तथा फिटनेस सेक्टर में अपनी पहचान बनाई।
उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से शिक्षा प्राप्त की थी। लखनऊ में वह ‘द फिटनेस प्लानेट’ नाम से जिम संचालित करते थे। इसके अलावा वह रियल एस्टेट कारोबार से भी जुड़े हुए थे। फिटनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर वह अक्सर चर्चाओं में रहते थे।
प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़े : बांग्लादेश में बंद इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास को जमानत देने की मांग, पवन कल्याण ने उठाए सवाल


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन”

Leave a Reply

error: