Breaking News

फिरोजाबाद में प्रेमी युगल के शव नहर में मिले, दुपट्टे से बंधे थे हाथ; आत्महत्या की आशंका

Bolta Sach News
|
Lover couple in Firozabad
बोलता सच,फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला प्रभु के पास नहर में एक युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों के शव पानी में एक साथ तैरते हुए दिखाई दिए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान पाया गया कि युवक और युवती के हाथ दुपट्टे से बंधे हुए थे। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय जितेंद्र लोधी निवासी सहनवा, थाना अवागढ़, जनपद एटा के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था और बुधवार सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। गुरुवार शाम तक उसकी अपने बड़े भाई रोहित से फोन पर बातचीत हुई थी, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

वहीं, देर रात युवती की पहचान फूलवती, निवासी गांव फरीदा, थाना जसराना के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवती विवाहित थी। पुलिस अब दोनों के बीच संबंधों और घटना के पीछे की वजहों की जांच कर रही है।

शिकोहाबाद के इंस्पेक्टर अनुज राणा ने बताया कि दोनों शवों के हाथ आपस में दुपट्टे से बंधे मिले हैं। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। वहीं, क्षेत्र में पूरे दिन इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: