बोलता सच,देवरिया : देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने करीब 11 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को पीड़िता के परिजन ने बनकटा थाने में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि गांव निवासी आरिफ अंसारी पुत्र आबिद अंसारी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने प्रारंभ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के दौरान अन्य धाराएं भी जोड़ी गईं, जिनमें बीएनएस की धारा 87, 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 शामिल हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी और पीड़िता की तलाश तेज कर दी थी।
शनिवार को बनकटा पुलिस को सफलता मिली, जब 24 वर्षीय आरोपी आरिफ अंसारी को बनकटा रेलवे स्टेशन स्थित नर्सरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
साथ ही पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इसे भी पढ़े : विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में जागरूकता अभियान, बच्चों ने लिया मलेरिया मुक्त समाज का संकल्प
➤ You May Also Like























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































