Breaking News

शिव मंदिर सरोवर में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Bolta Sach News
|
Bathing in the Shiva Temple Sarovar
बोलता सच,गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार स्थित शिव मंदिर परिसर के सरोवर में बुधवार को नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए। इस दर्दनाक घटना में एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरे किशोर की तलाश अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, बेलीपार क्षेत्र के बगही गांव निवासी शिवम गुप्ता (16), पुत्र भोला गुप्ता, अपने एक मित्र के साथ भौवापार स्थित शिव मंदिर पहुंचे थे। दोनों वहां स्थित सरोवर में नहाने लगे, इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
सरोवर के पास मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। काफी मशक्कत के बाद शिवम गुप्ता को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं दूसरे किशोर की तलाश के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन अभियान जारी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

इसे भी पढ़े : दो साल बाद मां की गोद में लौटा खोया हुआ लाल, थाने में बेटे को देखकर फूट-फूटकर रोई मां


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

2 thoughts on “शिव मंदिर सरोवर में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी”

Leave a Reply

error: