Breaking News

प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा स्वीकार, भाजपा में शामिल होकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Bolta Sach News
|
Pradyut Bordoloi's resignation
बोलता सच,नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को घोषणा की कि असम के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उनका इस्तीफा 20 मार्च से प्रभावी माना गया है। बोरदोलोई ने 17 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और इसके तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी ने उन्हें असम विधानसभा चुनाव में दिसपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है।
प्रद्युत बोरदोलोई नागांव लोकसभा सीट से लगातार दो बार सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वे असम में तरुण गोगोई के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में करीब 15 वर्षों तक मंत्री भी रहे।

असम चुनाव की तारीखें घोषित

असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। बोरदोलोई का पार्टी बदलना और विधानसभा चुनाव में उतरना राज्य की राजनीति में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े : लखनऊ में सास की हत्या का खुलासा, बहू ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: