Breaking News

पूर्वांचल में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, वाराणसी–गोरखपुर–बलिया–मऊ होंगे आपस में जुड़े

Bolta Sach News
|
Electric buses will run in Purvanchal

बोलता सच,वाराणसी : पूर्वांचल के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (VCTSL) जल्द ही वाराणसी, गोरखपुर, बलिया और मऊ को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इस पहल से यात्रियों को न सिर्फ सस्ता और आरामदायक सफर मिलेगा, बल्कि प्रदूषण और शोर से भी राहत मिलेगी।

पहले चरण में कुल 21 इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारने की तैयारी है। इनमें से 10 बसें बलिया डिपो से और 11 बसें आजमगढ़ डिपो से संचालित की जाएंगी। ये बसें लगभग 200 से 250 किलोमीटर के दायरे में चलेंगी, जिससे अंतर-जनपदीय कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

इन इलेक्ट्रिक बसों की खास बात यह है कि आधुनिक तकनीक के जरिए एक साथ पांच बसों को मात्र एक घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। इससे संचालन में तेजी आएगी और यात्रियों को समय पर बेहतर सेवा मिल सकेगी।

वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक परशुराम उपाध्याय ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसें अब यात्रियों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। ये पूरी तरह प्रदूषण मुक्त होने के साथ-साथ सुविधाजनक भी हैं। चार जिलों को जोड़ने वाली यह बस सेवा पूर्वांचल के लोगों के लिए सफर को आसान और किफायती बनाएगी। इस नई पहल से न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।


इसको भी पढ़ें : बदायूं में पूर्व बसपा विधायक हाजी बिट्टन अली पर पशु क्रूरता का केस, करंट लगे तारों में फंसकर बंदर की मौत


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “पूर्वांचल में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, वाराणसी–गोरखपुर–बलिया–मऊ होंगे आपस में जुड़े”

Leave a Reply

error: