Breaking News

सड़क हादसे में घायल दरोगा ने 20 दिन बाद एसपीजीआई में तोड़ा दम

Bolta Sach News
|
injured in road accident
बोलता सच देवरिया : प्रयागराज के मांडा थाने में तैनात उप निरीक्षक अमरनाथ गोंड (55) का एसपीजीआई लखनऊ में निधन हो गया। भटनी थाना क्षेत्र के रामपुर खुरहुरिया गांव के रहने वाले अमरनाथ 23 जून को गस्त के दौरान सड़क हादसे में घायल हो गए थे।

घायल होने के बाद उन्हें पहले मांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ दिनों के इलाज के बाद परिजन उन्हें एसपीजीआई लखनऊ ले गए। करीब 20 दिन तक चले इलाज के बाद शनिवार को उनका निधन हो गया।

मृतक के परिवार में पत्नी माधुरी देवी, पुत्र सूरज कुमार और बेटी काजल हैं। निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।


इसे भी पढ़े : देवरिया में 14 जुलाई को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 15 कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply