Breaking News

भव्य दीपोत्सव के बाद CM योगी ने किए हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दर्शन, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना

Bolta Sach News
|
CM Yogi after the grand Deepotsav
बोलता सच : अयोध्या में भव्य दीपोत्सव संपन्न होने और नया विश्व कीर्तिमान बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए श्रीराम भक्त हनुमान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री के आगमन पर मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। संतों और पुजारियों ने पारंपरिक विधि से उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की।

राम दरबार में दर्शन-पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया। अयोध्या प्रवास के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की।


इस खबर को भी पढ़ें : देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल, चार महीने से वेतन न मिलने पर ठप हुई अस्पताल सेवाएं

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “भव्य दीपोत्सव के बाद CM योगी ने किए हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दर्शन, प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना”

Leave a Reply

error: