Breaking News

असम में और बनेंगी इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्र से किया अनुरोध

Bolta Sach News
|
More emergency landings to be made in Assam

बोलता सच,दिसपुर : नरेंद्र मोदी द्वारा असम के मोरान में पूर्वोत्तर की पहली इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) के उद्घाटन के एक दिन बाद राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्र से असम में और अधिक इमरजेंसी लैंडिंग सुविधाएं स्थापित करने का अनुरोध किया है।

गुवाहाटी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम सरमा ने कहा कि ये सुविधाएं सामरिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि बाढ़ जैसी आपदाओं के समय राहत कार्यों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इन हवाई पट्टियों पर C-130J जैसे बड़े परिवहन विमान आसानी से उतर सकते हैं, जिससे राहत सामग्री पहुंचाने में तेजी आएगी।

राज्य में बनेंगे चार नए एयरपोर्ट

सीएम सरमा ने जानकारी दी कि असम सरकार अगले महीने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ एक समझौता करेगी। इसके तहत माजुली, दीफू, उमरांगसो और मानस में चार नए हवाई अड्डों के निर्माण की व्यवहार्यता पर अध्ययन कराया जाएगा।

असम को बनाया जा रहा ‘बैकअप स्टेट’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोरान में बनी ELF का पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बड़ा सामरिक महत्व है। चीन सीमा को ध्यान में रखते हुए अरुणाचल प्रदेश में कई रणनीतिक परियोजनाएं चल रही हैं, वहीं असम को संभावित युद्ध स्थिति में ‘बैकअप स्टेट’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

गौरतलब है कि डिब्रूगढ़ जिले के मोरान में प्रधानमंत्री मोदी ने C-130J विमान से इस हवाई पट्टी पर ऐतिहासिक लैंडिंग की थी।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने असम में कई बड़ी रणनीतिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे ट्विन-ट्यूब सड़क-सह-रेल सुरंग और ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर के नीचे भूमिगत राजमार्ग का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं से राज्य की सामरिक और कनेक्टिविटी क्षमता को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply