Breaking News

देवरिया : अवतार नशा मुक्ति केंद्र में दो मौतों का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन पहुंच चुके जेल

Bolta Sach News
|
Deoria Avatar Drug De-addiction Centre
बोलता सच,देवरिया : बेलडाड़ रोड स्थित अवतार नशा मुक्ति केंद्र में दो व्यक्तियों की संदिग्ध मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने ज्ञान प्रकाश कुशवाहा (38) निवासी सोनूघाट गोपालपुर, देवरिया तथा धीरेन्द्र गौड़ (29) निवासी महुआरी नवमुंडा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक पहला मामला सुरेश यादव की मौत से जुड़ा है। परिजनों के अनुसार सुरेश को 16 मई 2026 को अवतार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। 21 मई की रात केंद्र से उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके बाद परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में 29 मई को कोतवाली थाने में बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
दूसरी घटना रितेश राव की मौत से संबंधित है। परिजनों का कहना है कि रितेश को 11 मई 2026 को इसी केंद्र में भर्ती कराया गया था। 25 मई को केंद्र से सूचना मिलने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में भी बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र से जुड़े आरोपी पंकज कुमार मिश्र को 31 मई को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब ज्ञान प्रकाश कुशवाहा और धीरेन्द्र गौड़ की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कुल तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े : प्रयागराज हत्याकांड का खुलासा: बड़े बेटे ने दोस्त संग रची थी परिवार की हत्या की साजिश, गहनों के विवाद में खुद भी बना शिकार


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

5 thoughts on “देवरिया : अवतार नशा मुक्ति केंद्र में दो मौतों का मामला: दो और आरोपी गिरफ्तार, तीन पहुंच चुके जेल”

Leave a Reply

error: