Breaking News

राजनीति के साथ अब दो बच्चों के पिता तेजस्वी, लालू परिवार में जश्न का माहौल

Bolta Sach News
|
तेजस्वी के घर आई
बिहार : तेजस्वी के घर आई खुशियों की बहार, फिर से गूंजी लोरी की पुकार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं. तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव प्रकरण के बाद पिछले कुछ दिन लालू परिवार के लिए तनाव भरा रहा. हालांकि आज मंगलवार का दिन राजद परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है. पत्‍नी राजश्री ने बेटे को जन्‍म दिया है. तेजस्‍वी यादव ने बेटे के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर खुद इस बात की जानकारी दी है.
बहू से मुलाकात करने कोलकाता पहुंचे लालू और राबड़ी
राजश्री ने कोलकाता के एक अस्‍पताल में बेटे को जन्‍म दिया है. लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अपनी बहू से मुलाकात करने के लिए एक दिन पहले ही कोलकाता पहुंचे थे. तेजस्‍वी यादव ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर यह जानकारी देते हुए लिखा, “गुड मॉर्निंग, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं. जय हनुमान.”
बहनों ने दी बधाई

बता दें की इससे पहले तेजस्वी यादव एक बेटी के पिता है. मार्च 2023 में राजश्री ने एक बेटी को जन्म दिया था. मीसा भारती ने एक्स पर यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि, हमारे परिवार में नवजात शिशु के आगमन पर तेजस्वी एवं राजश्री को बहुत-बहुत बधाई! ईश्वर इस नए बच्चे को ढेर सारा प्यार और खुशियां दे. वहीं, रोहिणी आचार्य ने एक्स पर नवजात की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि, माता-पिता को बधाई, दादा-दादी को बधाई और बहन कात्यायनी को बधाई. हमारी जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.


इसे भी पढ़ें- दो इंजीनियरों की मौत के मामले में आरोपी महिला डॉक्टर ने कोर्ट में दी आत्मसमर्पण की अर्जी

Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: