Breaking News

देवरिया में स्व. राम नगीना यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने किया नमन

Bolta Sach News
|
Late Ram Nagina Yadav in Deoria
बोलता सच,देवरिया : देवरिया में समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधान परिषद सदस्य और समाजवादी पार्टी के संस्थापक जिला अध्यक्ष स्वर्गीय राम नगीना यादव की नौवीं पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। उसरा बाजार स्थित वाई.वाई.बी. इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय राम नगीना यादव समाजवादी विचारधारा के सच्चे, निष्ठावान और संघर्षशील नेता थे। उन्होंने अपने पूरे जीवन में किसानों, मजदूरों और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। संगठन को मजबूत करने और समाजवादी आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालात पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अमृतकाल के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है और कोडिन सिरप जैसे ज़हर की खुलेआम बिक्री हो रही है, जिस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आने पर जनता को राहत देने का काम करेगी।
श्यामलाल पाल ने यह भी घोषणा की कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश की प्रत्येक महिला को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी अंतिम सांस तक संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर स्वर्गीय राम नगीना यादव के सुपुत्र एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय प्रताप यादव ने देवरिया और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता द्वारा प्रज्वलित समाजवादी विचारधारा की मशाल को वे पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ब्यास यादव ने की, जबकि संचालन सच्चिदा यादव ने किया। वहीं परवेज आलम ने भी स्वर्गीय राम नगीना यादव के कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसको भी पढ़ें : देवरिया के नवागत सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार, पारदर्शी और समयबद्ध विकास को बताया प्राथमिकता


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

1 thought on “देवरिया में स्व. राम नगीना यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने किया नमन”

Leave a Reply