Breaking News

पथरदेवा में सड़क हादसा: साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bolta Sach News
|
road accident in tarkulwa

बोलता सच,देवरिया /तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पथरदेवा के सिधावें वार्ड नंबर-7 पांडेय पट्टी में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 75 वर्षीय रघुनंदन प्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, रघुनंदन प्रसाद पुत्र झींगुर प्रसाद शनिवार शाम साइकिल से पथरदेवा बाजार में सामान खरीदने गए थे। लौटते समय कंचनपुर–पथरदेवा मुख्य मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रघुनंदन प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रघुनंदन मजदूरी कर जीवनयापन करते थे, जबकि उनके तीनों बेटे—उमेश प्रसाद, शीलभद्र प्रसाद और छोटे प्रसाद—भी मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


इसको भी पढ़ें : पथरदेवा–विशुनपुरा मार्ग का निर्माण कार्य पूरा, 13 करोड़ की लागत से क्षेत्र को मिली नई सड़क सुविधा


Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: