बोलता सच : दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी लेने के बाद प्रदेश में सभी पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी करते हुए हर इनपुट को गंभीरता से लेने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं।
सीएम के निर्देशों के बाद पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने सभी जनपदीय पुलिस अधिकारियों निर्देश जारी किए हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में मौजूद रहें। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों व धार्मिक स्थलों का स्वयं भ्रमण, निरीक्षण और पेट्रोलिंग करें। महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की करें और खतरे का आंकलन कर सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाया जाए।
➤ You May Also Like
Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































2 thoughts on “दिल्ली ब्लास्ट: हाई अलर्ट के बाद प्रदेश में चेकिंग, सुरक्षा में लिया गया राम मंदिर; अफवाह फैलाने पर कार्रवाई”