Breaking News

वाराणसी फायरिंग केस में बड़ा फैसला—अभय सिंह समेत सभी आरोपी बरी

Bolta Sach News
|
In Varanasi firing case
बोलता सच,वाराणसी : वाराणसी के नदेसर टकसाल सिनेमा के पास हुए चर्चित फायरिंग मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। वर्ष 2002 में पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में विशेष न्यायालय (एमपी/एमएलए) ने सभी आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है।

विशेष न्यायाधीश यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। इस मामले की सुनवाई और बहस पहले ही पूरी हो चुकी थी और आज निर्णय घोषित किया गया।

अदालत ने जिन आरोपियों को बरी किया, उनमें अभय सिंह (विधायक), संदीप सिंह, संजय सिंह, विनीत सिंह, विनोद सिंह और सतेंद्र सिंह शामिल हैं।

फैसले के मद्देनजर कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया था, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस प्रशासन ने संभावित भीड़ को देखते हुए व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की थी।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 2 एसीपी, 5 थानाध्यक्ष, 30 दरोगा, 10 महिला कांस्टेबल और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा एहतियातन फायर ब्रिगेड और पीएसी की एक बटालियन भी मौके पर मौजूद रही।

अपूर्व पांडेय ने बताया कि पूरे कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

गौरतलब है कि यह मामला 4 अप्रैल 2002 का है, जब धनंजय सिंह और उनके साथियों पर जानलेवा हमला हुआ था। लंबे समय तक चले इस चर्चित मामले में अब अदालत के फैसले के साथ सभी आरोपियों को राहत मिल गई है।



Discover more from Bolta Sach News - बोलता सच न्यूज़ - सच लिखने का साहस

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Reply

error: